डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसमें मरीजों को हर वक्त अपने ब्लड शुगर लेवल पर नजर बनाए रखनी पड़ती है। यह कोई आसान काम नहीं होता, क्योंकि दिनचर्या में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी शुगर को बढ़ा सकती हैं। खासकर खानपान में अनजाने में ली गई कुछ चीजें अचानक ग्लूकोज लेवल को बढ़ा देती हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। इसलिए डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करें। लहसुन एक ऐसा ही नेचुरल सुपरफूड है, जिसे सदियों से आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।
यह ना केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से डायबिटीज सहित कई बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। यही कारण है कि लहसुन को डायबिटिक डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
लहसुन केवल खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल में कैसे मदद करता है लहसुन?
कच्चा लहसुन ब्लड शुगर लेवल को घटाने में काफी असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद बायोऐक्टिव कंपाउंड्स शरीर में अमीनो एसिड होमोसिस्टीन के स्तर को संतुलित करते हैं, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। लहसुन विटामिन B6 और C के साथ थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड का भी अच्छा स्रोत है।
डायबिटीज के मरीज लहसुन का सेवन कैसे करें?
सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना सबसे फायदेमंद होता है। आप चाहें तो लहसुन को सरसों के तेल में हल्का भूनकर उसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। माइक्रोवेव में भूनकर भी इसे खाया जा सकता है। इससे इसका तीखापन कम होता है और पाचन में भी आसानी होती है।
दिल की सेहत के लिए वरदान है लहसुन
लहसुन में मौजूद तत्व दिल की धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी कारगर होते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है लहसुन
रोजाना खाली पेट लहसुन खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी जैसे इंफेक्शन से लड़ने में शरीर की मदद करता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए लहसुन एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है।
डिटॉक्स में भी मददगार है लहसुन
लहसुन शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आंतों में मौजूद हानिकारक कीड़े और परजीवियों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह शरीर को कैंसर, डिप्रेशन और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।