देश भर में कोरोना का कोहराम फिर से शुरू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी ने भारत में फिर से दस्तक दे दी है। सिंगापुर में कोरोना के नए वैरिएंट केपी.2 और केपी.1 तेजी के साथ अपना पैर पसार रहे हैं। चिंता की बात है कि यह नए वैरिएंट अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 324 नए मामले सामने आए हैं। नए वैरिएंट KP.1 के 34 और KP.2 के 290 केस दर्ज किए गए हैं। ये वही वैरिएंट है, जिसने सिंगापुर में तबाही मचाई हुई है। हालांकि अभी तक भारत में किसी मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
