Covid-19: कोरोना के नए वेरिएंट FLiRT से पूरी दुनिया की बढ़ी टेंशन, वैक्सीन और बूस्टर डोज से भी सुरक्षित नहीं, जानिए लक्षण और बचाव

Coronavirus FLiRT Variant: कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में अब कोरोना वायरस का नया वेरिएंट FLiRT फैल गया है। इसके दो नए म्यूटेशन KP.2 और KP 1.1 हैं। इससे अमेरिका में फिर से कोरोना वायरस के नई लहर की आशंका बढ़ गई है। यह नया वेरिएंट ओमीक्रोन फैमिली का माना जा रहा है

अपडेटेड May 05, 2024 पर 5:07 PM
कोरोना के नए वेरिएंट FLiRT को लेकर इन दिनों देश-दुनिया के लोग काफी ज्यादा डरे हुए है

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया था। इसकी कई लहरों से न जाने कितने बेगुनाह काल के गाल में समा गए। अभी लोग कोरोना के खौफ से थोड़ा राहत पाए थे ति इसके एक नए वेरिएंट ने फिर से पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। अमेरिका में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट FLiRT बहुत तेजी से फैल रहा है। यह ओमीक्रोन के JN.1 फैमिला का माना जा रहा है। ये वहीं ओमीक्रोन है, जिसका पूरी दुनिया में आतंक था। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ओमीक्रोन का कहर देखने को मिला था। ओमीक्रोन कोरोना वायरस का ही स्ट्रेन है।

विशेषज्ञों ने सभी वेरिएंट को शामिल करने के लिए FLiRT ग्रुप नाम दिया है। इसमें हर अक्षर F, L, R और T अलग-अलग वेरिएंट के बारे में बताते हैं। इसके दो नए म्यूटेशन KP.2 और KP 1.1 हैं। यह पिछले ओमीक्रोन के मुकाबले ज्यादा तैजी से फैलता है। हालांकि अभी अस्पताल में भर्ती होने के मामले बेहद कम हैं।

गर्मी के मौसम में अमेरिका में बढ़ सकते हैं कोरोना के मरीज


अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना का ये नया वेरिएंट गंदे पानी की निगरानी में पाया दया है। डेटा वैज्ञानिक जे. वेइलैंड ने पिछले हफ्ते जारी किए मॉडल में कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को फिर से अलर्ट हो जाने की सलाह दी थी। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि कोरोना के इस नए वेरिएंट में कुछ ऐसे म्यूटेशन देखे गए हैं जो काफी चिंता बढ़ाने वाले हो सकते हैं। गर्मियों में अमेरिका समेत कई देशों में नए वेरिएंट के कारण कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।

FLiRT के क्या लक्षण हैं?

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट FLiRT भी कोरोना से ही आया है। ऐसे में इसके लक्षण भी कोरना से अलग नहीं है। इससे संक्रमित होने पर शरीर में दर्द, बुखार और कुछ मामलों में पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इसलिए इन मामलों में ये तय करना मुश्किल होता है कि मरीज किस वेरिएंट से संक्रमित है। यानी यह नहीं पता चल पाता है कि पुराने वेरिएंट से संक्रमित है या फिर नए वेरिएंट से। लिहाजा इसकी पहचान करने के लिए विशेष जीनोम टेस्टिंग करानी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि नए वेरिएंट से संक्रमित होने पर मरीज को गले में खराश हो सकती है। वहीं इसमें खांसी, थकान, नाक बंद होना, नाक बहना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, बुखार और स्वाद या गंध का पता ना चलना जैसे लक्षण शामिल हैं।

वैक्सीन लगवाने पर भी खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन के साथ-साथ बूस्टर डोज भी लिया है। उन्हें भी इस बीमारी का खतरा काफी ज्यादा है। कोरोना के नए वेरिएंट दुनिया के कई हिस्सों में धीरे-धीरे फैल सकते हैं। इसके कारण लोगों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

FLiRT से बचाव के उपाय

कोरोना वायरस की जो पहली लहर आई थी। उस समय जिन बातों का ध्यान रखा गया था। वैसे भी इस वेरिएंट से बचने के भी उपाय करना है। मास्क का प्रयोग करें और दो गज की दूरी बनाए रखें। अगर आपको खांसी या छींक आ रही है तो आप मास्क या रूमाल का प्रयोग करें। अगर आपके साथ या आस-पास मौजूद लोगों को खांसी या छींक आ रही है तो आप उनसे दूरी बनाकर चलें और अपने मुंह और नाक को ढक कर चलें।

Green Cardamom Diabetes: इलायची से होगा Blood Sugar का नाश, जानिए कैसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।