भारतीय रसोई की खुशबू और स्वाद का असली राज मसालों में छुपा होता है, और उन्हीं मसालों में एक छोटा सा लेकिन बेहद ताकतवर नाम है—जीरा। दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसके गुण बड़े कमाल के हैं। चाहे तड़का हो या रायता, सलाद हो या छाछ—जीरा हर डिश को स्वादिष्ट बना देता है। पर इसकी भूमिका सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है। यह शरीर को भीतर से मजबूत बनाने वाला एक बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा भी है। खास बात यह है कि जीरा विटामिन B12 की कमी को दूर करने में मददगार हो सकता है, जो खासकर शाकाहारियों में आम हो चली है।
