गर्मियों की तपती धूप और लू से राहत पाने के लिए हम अक्सर ऐसे खाद्य पदार्थों की तलाश करते हैं जो शरीर को अंदर से ठंडक दें। ऐसे में दही एक बेहद पसंदीदा और पारंपरिक विकल्प बन जाता है। चाहे रायता हो, लस्सी या छाछ – ये सभी पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ ही पाचन में भी मददगार माने जाते हैं। दही में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स इसे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहतमंद माने जाने वाले इस खाद्य पदार्थ का रोजाना सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? हर चीज की एक सीमा होती है और दही भी इसका अपवाद नहीं है।
