हमारी रोज की लाइफस्टाइल, खासकर जो हम खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे दिल की सेहत पर पड़ता है। बिना सोचे-समझे खाई जाने वाली चीजें धीरे-धीरे दिल को नुकसान पहुंचा सकती हैं – और हमें इसका एहसास भी नहीं होता। हार्ट स्पेशलिस्ट कहते हैं कि सिर्फ दिल ही नहीं, हमारी आंत यानी पेट की सेहत भी बहुत मायने रखती है। अगर आपकी आंत ठीक नहीं है, तो इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना और सही खानपान रखना बहुत जरूरी है, ताकि दिल और शरीर दोनों लंबे समय तक फिट रहें।
