Get App

Dengue Mosquito: क्या ऐसा हो सकता है? इंसानों से भी होता है मच्छरों को डेंगू! डॉक्टर ने बताई खास बात

Dengue Mosquito: बरसात शुरू होते ही डेंगू का डर बढ़ जाता है। जुलाई से लेकर अक्टूबर-नवंबर तक इसका पीक समय माना जाता है। इस समय डेंगू के मच्छरों के पनपने का समय चल रहा है। इस बीच कहा जा रहा है कि इंसानों से मच्छरों को डेंगू हो सकता है। आइये जानते हैं यह सब कैसे संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 1:28 PM
Dengue Mosquito: क्या ऐसा हो सकता है? इंसानों से भी होता है मच्छरों को डेंगू! डॉक्टर ने बताई खास बात
Dengue Mosquito: डेंगू एडीज एजिप्टी नाम के मादा मच्छरों से फैलता है। इन मच्छरों की उम्र एक ही महीने की होती है।

मानसून के दौरान मच्छरों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। इनसे होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इनमें से कुछ बीमारियां तो ऐसी हैं कि समय पर इलाज न मिलने से व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसे ही डेंगू का खतरा भी बना रहता है। यह डेंगी मच्छरों से इंसान में फैलता है। बारिश में पानी का जमाव से मच्छर पनपने लगते हैं। जिसकी वजह से इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार होते हैं। ऐसे में आपको इस वक्त सबसे ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है। मच्छरों के काटने से डेंगू फैलता है। लेकिन इंसानों से भी मच्छरों को डेंगू हो सकता है।

डेंगू का मच्छर हमेशा साफ पानी में ही रहता है। ज्यादातर लोग सब्जियों को फ्रिज के ट्रे में ही रख देते है। इसलिए लोगों को डेंगू की बीमारी से बचने के लिए खास तौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। साफ पानी का स्टोर नहीं करना चाहिए। बता दें कि डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से काफी अलग होता है।

मच्छर के अंडे 8-10 महीने तक सुरक्षित रह सकते हैं

स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राजेश पटेल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि यह मच्छर चावल के पानी में भी अंडे देते हैं। इन अंडों से 7-8 दिन में बच्चों का जन्म हो जाता है। मानसून के दौरान जब पानी भरा होता है, तब अंडे दिए जाते हैं। हालांकि पानी सूखने के बाद भी ये अंडे 8-10 महीने तक जीवित रह सकते हैं। लिहाजा जैसे ही उन्हें थोड़ा पानी मिला, वो अंडे फिर से पहले की तरह हो जाते हैं। यानी दोबारा जीवित हो जाते हैं। लिहाजा इन मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए साफ सफाई बेहद जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें