किसी भी तरह की गंभीर बीमारियों को दूर करना हो तो आयुर्वेद में जड़ी बूटियों का सहारा लिया जाता है। ये जड़ी बूटियां रोजमर्रा की जिंदगी में भी बेहद अहम हैं। इससे तमाम बीमारियों को दूर किया जा सकता है ऐसे ही अर्जुन की छाल है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। इससे डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसे काढ़े के रूप में या पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं की छुट्टी हो जाएगी।