डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। एक बार किसी व्यक्ति को यह हो जाए तो जीवन भर साथ रहती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान और लाइफ स्टाइल का खास तौर से ध्यान देना पड़ता है। अगर ब्लड शुगर को कंट्रोल न किया जाए तो पीडित शख्स की मौत भी हो सकती है। लिहाजा डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को हमेशा सावधान रहना चाहिए। ऐसे में डायबिटीज के मरीजो को करेला का सेवन करना चाहिए। यह किसी रामबाण से कम नहीं है। करेले का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए इंसुलिन की तरह काम करता है।
