Get App

Diabetes के लिए काला लहसुन है अमृत, बढ़ेगी इम्यूनिटी, मिलेंगे ढेरों फायदे

Black Garlic for Diabetes: लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। यह शुगर लेवल को अधिक नहीं बढ़ने देता है। लिहाजा यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल कई सालों से साउथ कोरिया समेत कई एशियाई देशों में किया जा रहा है। कई शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 7:20 AM
Diabetes के लिए काला लहसुन है अमृत, बढ़ेगी इम्यूनिटी, मिलेंगे ढेरों फायदे
Black Garlic for Diabetes: काले लहसुन में कैंसर को खत्म करने की क्षमता होती है।

दुनिया भर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में इसके मरीज और तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत को डायबिटीज की राजधानी भी कहा जाने लगा है। खराब लाइफ स्टाइल और बिगड़ती लाइफ स्टाइल से डायबिटीज के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। यह एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है। जिसमें ब्लड शुगर कम या हो ज्यादा होने लगता है। इससे शरीर के अन्य अंगों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे में आप काले लहसुन का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। यह शुगर लेवल को अधिक नहीं बढ़ने देता है।

दरअसल काला लहसुन सफेद यानी सामान्य लहसुन ही होता है। इसे फर्मेंट करके बनाया जाता है। जिसके चलते इसका रंग काला और स्वाद हल्का मीठा हो जाता है। लहसुन को काला बनाने के लिए कम से कम 2 हफ्तों में अलग-अलग तापमान में फर्मेंट किया जाता है। इसको तब तक पकाया जाता है जब तक की इसका छिलका भूरा और गार्लिक का रंग काला न हो जाए।

डायबिटीज के लिए काला लहसुन है रामबाण

काले लहसुन का इस्तेमाल काफी सालों से साउथ कोरिया, जापान और थाइलैंड समेत कई एशियाई देशों में खाना बनाते समय किया जाता है। काले लहसुन में फाइबर, आयरन, प्रोटीन, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। काला लहसुन शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा में सुधार करता है। शरीर में शुगर का हाई लेवल किडनी की समस्याएं, संक्रमण और हार्ट रोग का जोखिम बढ़ सकता है। काले लहसुन के सेवन से ये समस्याएं नहीं होती हैं। सफेद लहसुन की तरह काला लहसुन भी सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें