Get App

डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी है ब्रोकली, हाई कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल, ऐसे करें सेवन

Broccoli for Diabetes: ब्रोकली का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। ब्रोकली फूल गोभी और पत्ता गोभी परिवार के अंतर्गत आती है। इसका जूस हार्ट के मरीजों के लिए भी फायदेंद है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है

Jitendra Singhअपडेटेड May 18, 2024 पर 7:27 AM
डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी है ब्रोकली, हाई कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल, ऐसे करें सेवन
Broccoli for Diabetes: ब्रोकली में फाइबर और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

दुनिया में आज अधिकतर लोग डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं। डायबिटीज बढ़ने से किडनी पर असर पड़ना शुरू हो जाता है। डायबिटीज का कोई स्थाई इलाज नहीं है। इसे आप अपने खानपान और लाइफ स्टाइल के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रोकली भी काफा फायदेमंद माना गया है। ब्रोकली फूल गोभी और पत्ता गोभी परिवार के अंतर्गत आती है। इसका जूस हार्ट के मरीजों के लिए भी फायदेंद है।

ब्रोकली के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही इससे पाचन तंत्र को भी मजबूत बना सकते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। ब्रोकली में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम, विटामिन A, C के साथ पोलीफेनोल पाए जाते हैं। इसमें फाइबर औऱ विटामिन C की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

ब्रोकली के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। जिसकी मदद से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से ब्लड में शुगर का लेवल कम हो सकता है। साथ ही इंसुलिन के स्तर को भी संतुलित रखने में मदद मिलती है। बता दें कि इसके सेवन से टाइप 2 डायबिटीज को कम किया जा सकता है। ब्रोकली का आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं। ब्रोकली सब्जी, सलाद और अन्य तरीके से लोग खाते हैं। लेकिन इसका सबसे आसान तरीका है ब्रोकली जूस बनाना। इसे आप कई तरीके से बना सकते हैं और इसके कई फायदे भी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें