Get App

Diabetes: ब्लड शुगर कंट्रोल और ब्रेन हेल्थ के लिए वरदान है करी पत्ता, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes Treatment: डायबिटीज एक बार हो जाए तो जिंदगी भर सताती है, लेकिन राहत रसोई में ही छुपी हो सकती है। करी पत्ता सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। आयुर्वेद में इसे डायबिटीज के नेचुरल इलाज के रूप में माना गया है। आइए जानें इसके फायदे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes: ब्लड शुगर कंट्रोल और ब्रेन हेल्थ के लिए वरदान है करी पत्ता, जानिए कैसे करें सेवन
Diabetes Treatment: अगर आप वजन घटाने की जद्दोजहद में लगे हैं तो कढ़ी पत्ता आपकी मदद कर सकता है।

भागदौड़ और टेंशन भरे दौर में डायबिटीज हर घर की आम बीमारी बन चुकी है। लोग घंटों वर्कआउट करते हैं, दवाएं खाते हैं, लेकिन ब्लड शुगर कंट्रोल करना आसान नहीं होता। ऐसे में राहत दिला सकता है आपकी रसोई का एक मामूली-सा दिखने वाला लेकिन कमाल का करी पत्ता। स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला ये पत्ता सिर्फ कढ़ी-पकौड़ी तक सीमित नहीं, बल्कि सेहत का साइलेंट फाइटर भी है। कई आयुर्वेदिक शोध बताते हैं कि करी पत्ता ब्लड शुगर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और इंसुलिन-सेंसिटिव कंपाउंड डायबिटीज के खिलाफ एक मजबूत ढाल बनाते हैं।

रोजाना इसका सही तरीके से सेवन करने पर दवाओं पर निर्भरता कम हो सकती है। आइए जानते हैं कि करी पत्ता डायबिटीज में कैसे काम करता है और इसे डाइट में कैसे शामिल करें।

करी पत्ता

करी पत्ता को अक्सर हम सिर्फ खाने की सजावट या तड़के में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका महत्व इससे कहीं ज्यादा है। ये छोटा सा पत्ता स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें