डायबिटीज देश भर में तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक है। इसमें मरीज के शरीर का ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से ज्यादा बढ़ जाता है। सुबह सुबह उठने के बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ना डायबिटीज के मरीजों की एक आम समस्या है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के सामने खाने-पाने की दिक्कतें बनी रहती है। उन्हें समझ में नहीं आता कि आखिर सुबह-सुबह से क्या खाएं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिसका खाली पेट सेवन करने से फौरन ब्लड शुगर लेवल नेचुरल तरीके से कम होने लगेगा। आप गाय के घी में हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं।