Get App

Diabetes: बारिश में घी में यह मसाला मिलाकर खाएं, आसानी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

Diabetes Treatment: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इन मरीजों के सामने सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने की रहती है। इस बीच डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज के मरीज गाय के घी में हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगेगा। इसके अन्य फायदे भी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2024 पर 7:20 AM
Diabetes: बारिश में घी में यह मसाला मिलाकर खाएं, आसानी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर
Diabetes Treatment: हाई ब्लड शुगर के मरीजों को खाली पेट किसी भी ऐसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए

डायबिटीज देश भर में तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक है। इसमें मरीज के शरीर का ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से ज्यादा बढ़ जाता है। सुबह सुबह उठने के बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ना डायबिटीज के मरीजों की एक आम समस्या है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के सामने खाने-पाने की दिक्कतें बनी रहती है। उन्हें समझ में नहीं आता कि आखिर सुबह-सुबह से क्या खाएं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिसका खाली पेट सेवन करने से फौरन ब्लड शुगर लेवल नेचुरल तरीके से कम होने लगेगा। आप गाय के घी में हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

वैसे भी सेहत के लिए सुबह का नाश्ता हमेशा ऐसा होना चाहिए, जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल हों। ताकि इसे खाने के बाद आप पूरे दिन एक्टिव फील करें। सके साथ ही हेल्दी भी रहें। कई लोग खाली पेट अनहेल्दी फूड आइटम्स का सेवन करते पाए जाते हैं। इस तरह से दिन की शुरुआत करना सेहत के लिए बहुत बड़ा खिलवाड़ है।

सुबह खाली पेट गाय की घी और हल्दी का करें सेवन

डायबिटीज के मरीज अगर सुबह उठते ही ब्लड शुगर के बढ़ने से परेशान हैं तो हल्दी और घी आपके लिए रामबाण हो सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। यह मीठा खाने की क्रेविंग से छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही बॉडी में एनर्जी जनरेट होती है। वहीं हल्दी शरीर के किसी भी अंग में हो रही सूजन को खत्म करने में मदद करती है। स उपाय से नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर लेवल कम होने लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें