Get App

Diabetes: प्याज के सेवन से डायबिटीज होगी छूमंतर, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे

Diabetes: अगर आप रोजाना एक कच्चा प्याज खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। प्याज में कई ऐसे गुण होते हैं जो आपकी सेहत को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। यह डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए भी किसी दवा से कम नहीं है। प्याज में फाइबर भारी मात्रा में पाया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 7:20 AM
Diabetes: प्याज के सेवन से डायबिटीज होगी छूमंतर, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे
Diabetes: प्याज के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या का सामना कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 में से 4 लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। ब्लड शुगर की समस्या कई लोगों को जन्मजात भी होती हैं। जो उन्हें अपनी पीढ़ी से मिलती है। ये ऐसी बीमारी है जिसे कभी खत्म नहीं किया जा सकता और अगर इसे कंट्रोल करना है तो अपने खान-पान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल का उतार-चढ़ाव होता है। ऐसे में प्याज का सेवन कर सकते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज कई प्रकार के होते हैं: टाइप 1, टाइप 2, टाइप 3, गेस्टेशनल और प्री-डायबिटीज। दरअसल, डायबिटीज का कोई सटीक इलाज नहीं हैष लिहाजा इसके लक्षणों को देखकर उस हिसाब से इसका इलाज किया जाता है। डायबिटीज से पीड़ित होने पर शरीर सूख जाता है। इससे शरीर के कई अंगों पर असर पड़ता है। डायबिटीज खतरनाक बीमारियों में से एक है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज किसी दवा से कम नहीं

डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज बेहद फायदेमंद माना गया है। प्याज में कैलोरी की मात्रा कम होती है और पोषक तत्वों विटामिन-C, B और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। डायबिटीज रोगियों के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये फूड्स ब्लड में धीरे-धीरे शुगर को छोड़ने में मदद करते हैं। प्याज में फाइबर भरपूर पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। इसके साथ ही प्याज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। यह शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से ब्लड में शुगर और ग्लूकोज का लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जो डायबिटीज पेशेंट के लिए खतरनाक हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें