Get App

Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण, रोजाना इस तरह खाएं प्याज और देखें कमाल

Diabetes: एक शोध में ये खुलासा हुआ है कि प्याज का अर्क ब्लड शुगर लेवल को 50% तक कम कर सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये डायबिटीज के इलाज का सबसे किफायती और प्रभावी तरीका हो सकता है। नियमित रूप से प्याज का अर्क लेने से शुगर कंट्रोल में मदद मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 4:28 PM
Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण, रोजाना इस तरह खाएं प्याज और देखें कमाल
Diabetes: डायबिटीज के लिए प्याज का अर्क सस्ता और असरदार इलाज है

भारत में डायबिटीज तेजी से पैर पसार रही है। मौजूदा समय में 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, जबकि 15 करोड़ लोग प्री-डायबिटिक की स्थिति में हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वर्षों में ये महामारी का रूप ले सकती है। डायबिटीज में सबसे अहम होता है ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना, जिसके लिए अधिकतर लोग दवाओं और इंसुलिन पर निर्भर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का अर्क ब्लड शुगर कम करने में कारगर साबित हो सकता है?

रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्याज के अर्क को डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन के साथ लिया जाए, तो शुगर लेवल में 50% तक की गिरावट आ सकती है। तो अगर आप भी शुगर कंट्रोल करने के आसान और सस्ते उपाय तलाश रहे हैं, तो प्याज के ये गुण जरूर जान लें!

डायबिटीज कंट्रोल का असरदार तरीका

अमेरिका के सैन डिएगो में तीन साल पहले हुई एंडोक्राइन सोसाइटी की वार्षिक बैठक में पेश की गई एक स्टडी में ये दावा किया गया कि प्याज का अर्क डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, प्याज का अर्क एलियम सेपा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकता है। इसे यदि डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन के साथ लिया जाए, तो शुगर लेवल 50% तक कम किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें