Get App

Diabetes: हाई ब्लड शुगर से छिन सकती है आंखों की रोशनी, जानिए लक्षण और बचाव

High Blood Sugar: डायबिटीज के मरीज अगर लापरवाही बरतते हैं तो उनके आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इसलिए उन्हें समय-समय पर ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए। नियमित तौर पर आंखों की जांच करवानी चाहिए। डायबिटिक रेटिनोपैथी डायबिटीज के कारण रेटिना को होने वाला नुकसान है। इससे आंखों से धुंधला दिखाई देने लगता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 7:34 AM
Diabetes: हाई ब्लड शुगर से छिन सकती है आंखों की रोशनी, जानिए लक्षण और बचाव
High Blood Sugar: ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की कोशिश करना चाहिए।

देश में डायबिटीज के मरीज दिनों दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे न सिर्फ ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। बल्कि घाव भी जल्दी ठीक नहीं होते हैं। इससे कई और गंभीर समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि बढ़े हुए ब्लड शुगर से आंखों की रोशनी भी छिन सकती है। कहने का मतलब ये हुआ कि अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आंखों की रोशनी जा सकती है। इसे डायबिटिक रेटिनोपैथी (Diabetic Retinopathy) कहा जाता है। एक अनुमान है कि डायबिटीज के हर चौथे मरीज में यह परेशानी देखने को मिलती है।

दरअसल, आमतौर पर जो लोग डायबिटिक होते हैं। वे आंखों से जुड़ी शिकायत करते हैं। उन्हें किसी भी चीज को देखने में धुंधलेपन की शिकायत बनी रहती है। लेकिन दुर्भाग्य से बहुत से लोग इस तरह की समस्या के लिए डॉक्टर के पास नहीं जाते। उन्हें लगता है कि बढ़ती उम्र की वजह से ऐसा हो रहा है।

डायबिटीक रेटिनोपैथी क्या है?

डायबिटीज रेटिनोपैथी डायबिटीज के मरीजों की आंखों की रोशनी छीन सकती है। यह रेटिना में रक्त वाहिकाओं (blood vessels) को प्रभावित करती है। डायबिटीज में होने वाली आंखों की इस समस्या में रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं। उनमें रिसाव भी होने का खतरा बना रहता है। इसी वजह से कम दिखाई देने लगता है। समय के साथ समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि डायबिटीज के मरीज को साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच करवानी चाहिए। इसके कारण आंखों का मसल्स फूल जाना (macular edema), मोतियाबिंद और ग्लूकोमा भी हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें