Kodo Millet Diabetes: खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं देश में बढ़ती जा रही हैं। हालांकि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इन समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। कई ऐसे अनाज हैं। जिनमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी। इनमें कोदो शामिल है। यह मोटे अनाज की श्रेणी में आता है। बता दें कि इस साल यानी 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोटे अनाजों का साल (International Year of Millets) घोषित किया है। मोटे अनाज में यूएन ने 5 अनाज को मुख्य तौर पर शामिल किया है। इनमें से एक कोदो मिलेट भी है।