डायबिटीज पूरी दुनिया में तेजी से पांव पसार रही है। भारत को दुनियाभर में डायबिटीज की राजधानी के नाम से जाना जाता है। डायबिटीज की बीमारी आनुवंशिकी होती है। इसके साथ ही यह खराब खानपान और बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल के चलते बहुत से लोग डायबिटीज के मरीज हो जाते हैं। आमतौर पर ये भी देखा गया है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा डायबिटीज के शिकार होते हैं। आखिर ऐसा क्यों है, इस मामले में वैज्ञानिकों ने भी कोशिश शुरू कर दी। इसके बाद रिसर्च हुआ और इसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस स्टडी में पाया गया है कि महिलाओं के मुकाबले पुऱुषों को डायबिटीज का ज्यादा जोखिम रहता है।
