Get App

Diabetes: दवाओं का मेडिकल स्टोर है पलाश के फूल, ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, ऐसे करें इस्तेमाल

Diabetes: पलाश के फूल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। कई रोगों में इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। पलाश को ‘फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट’ भी कहा जाता है। इसके फूल, छाल, बीज और पत्ती सभी का उपयोग किया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 11, 2024 पर 7:32 AM
Diabetes: दवाओं का मेडिकल स्टोर है पलाश के फूल, ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, ऐसे करें इस्तेमाल
Diabetes: पलाश के फूल वात और कफ दोष को संतुलित करता है। यह शरीर को गर्म रखने में भी फायदेमंद माना जाता है।

Diabetes: पलाश के फूल बेहद खूबसूरत होते हैं। इन फूलों में सेहत का खजाना छिपा है। पलाश के फूल, पत्तियां, जड़, तना, छाल सबकुछ बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट (Flame of The Forest) भी कहा जाता है। इन फूलों को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी के रूप में माना जाता है। पलाश का पौधा पूरे भारत में पाया जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। डायबिटीज एक साइलेंट किलर बीमारी है। पिछले कुछ सालों से दुनिया में बड़ा खतरा बनकर सामने आई है। चिंता की बात यह है कि इसका कोई इलाज नहीं है। डायबिटीज के बहुत से मरीजों को दवाइयों के भरोसे रहना पड़ता है।

हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। यह शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देता है। इसे आप आयुर्वेदिक दवाओं से काफी हद कंट्रोल कर सकते हैं।

पलाश के फूल डायबिटीज के काल

पलाश के फूलों में ग्लूकोसाइड, ब्यूट्रिन, आइसोब्यूट्रिन जैसे रासायनिक तत्व शामिल होते हैं। पलाश में एंटीहाइपरग्लिसेमिक गुण सबसे ज्‍यादा पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को और ज्‍यादा बेहतर करने में मदद करता है। NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नॉलोजी इंफॉर्मेशन) के एक रिसर्च के मुताबिक, जब लैब में दो हफ्ते तक 200 मिलीग्राम पलाश का उपयोग चूहों पर किया गया, तो उनका उनका शुगर लेवल और सीरम कोलेस्ट्रोल कंट्रोल हो गया। इसके अलावा पलाश के पत्तों का उपयोग एंटीसेप्टिक के रूप में भी किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें