आज के दौर में डायबिटीज एक सामान्य बीमारी बन चुकी है, जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रही है। इस बीमारी का मुख्य कारण खून में शुगर का स्तर अधिक बढ़ जाना है, जिससे शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। गलत खानपान, गतिहीन जीवनशैली और तनाव इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। हालांकि, डायबिटीज का एक कारण अनुवांशिक भी हो सकता है, यानी यदि परिवार में किसी को यह समस्या हो, तो उसके बाद के पीढ़ी में भी इसका खतरा रहता है। मगर वर्तमान समय में, खासकर बढ़ती उम्र, असमय आहार, और गलत जीवनशैली के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही है।