Healthy Snacks: डायबिटीज मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये हेल्दी स्नैक्स, बिना डरे ले सकते हैं खाने का मजा

Healthy Snack For Diabetics: डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी स्नैक्स चुनना बेहद जरूरी है ताकि उनके ब्लड शुगर का लेवल ना बढ़े। सही डाइट न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है, बल्कि शरीर को पर्याप्त पोषण भी प्रदान करता है। डायबिटीज के मरीज कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो भूख मिटाए, लेकिन आपको थकान या भारीपन महसूस न हो

अपडेटेड May 03, 2025 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी स्नैक्स चुनना बेहद जरूरी है ताकि उनके ब्लड शुगर का लेवल ना बढ़े।

Healthy Snack For Diabetics: डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी स्नैक्स चुनना बेहद जरूरी है ताकि उनके ब्लड शुगर का लेवल ना बढ़े। सही डाइट न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है, बल्कि शरीर को पर्याप्त पोषण भी प्रदान करता है। डायबिटीज के मरीज कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो भूख मिटाए, ब्लड शुगर ना बढ़े। ऐसे कई स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स हैं जो आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं और भूख को भी कंट्रोल में रखते हैं। ये स्नैक्स फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और आप एक्टिव महसूस कराते हैं। इससे आपको न तो बोरिंग टेस्ट मिलेगा और न ही सेहत के साथ समझौता भी नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं ऐसे  हेल्दी स्नैक्स के बारे में

  • मल्टीग्रेन टोस्ट पर नट बटर

यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक है। इसमें नट बटर से आपको प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं, जबकि मल्टीग्रेन टोस्ट फाइबर देता है जो इसे संतुलित बनाता है। यह जल्द पेट भरने वाला स्नैक है, जो आपका ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ाता है।

  •  उबले हुए छोले

उबले हुए छोले एक आसान और हेल्दी स्नैक हैं। इन्हें थोड़ा नींबू, भुना जीरा और चुटकीभर चाट मसाले के साथ मिलाएं, जिससे आपको मिल जाएगा एक चटपटा, स्वादिष्ट और ब्लड शुगर को ना बढ़ाने वाला एक सेफ ऑपशन। छोले फाइबर और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसलिए ये न सिर्फ स्वाद में अच्छे हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन हैं।

  •  मिक्स नट्स


नट्स यानी ड्राय फ्रूट्स छोटे-छोटे लेकिन ताकतवर स्नैक्स होते हैं। इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और अच्छा-सा क्रंच होता है जो भूख शांत करता है और संतुष्टि भी देता है। जब आपको थोड़ी भूख लगे और आप अपनी एनर्जी बनाए रखना चाहें, तो बादाम, अखरोट या पिस्ता एकदम बढ़िया है। इसमें न तो कोई एकस्ट्रा शुगर होती है और न ही खाने के बाद सुस्ती महसूस होती है।

  • हुमस के साथ सब्ज़ियों की स्टिक

गाजर, खीरा और शिमला मिर्च जैसी कुरकुरी सब्ज़ियां जब क्रीमी हुमस के साथ खाई जाती हैं तो ये न सिर्फ स्वादिष्ट लगती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। हुमस में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो इसे एक संतुलित और पेट भरने वाला स्नैक बनाते हैं। यह हल्का लगता है लेकिन शरीर को अच्छी ऊर्जा देता है।

  • भुने हुए मखाने

मखाने हल्के, कुरकुरे और बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक होते हैं – और खास बात ये कि ये आपके ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाते। आप इन्हें थोड़ा सा घी या जैतून के तेल में भून सकते हैं और ऊपर से अपने पसंदीदा मसाले छिड़क सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है और ये मधुमेह के मरीजों के लिए भी सुरक्षित हैं। मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं और खाने में भी बेहद आसान हैं।

  • उबले अंडे

उबले अंडे खाना बिल्कुल भी बोरिंग नहीं होते। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इनमें बिल्कुल भी चीनी नहीं होती। साथ ही, अंडों में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने, इम्युनिटी बढ़ाने और मेटाबॉलिज़्म को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। अंडों में विटामिन A, D, E, B2, B6, B12 के अलावा आयरन, सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, इसलिए यह किसी भी समय का परफेक्ट स्नैक है। अगर आपको स्वाद और बढ़ाना हो तो थोड़ा सा नमक, काली मिर्च या मिर्च के फ्लेक्स डाल सकते हैं।

  • पीनट बटर के साथ सेब

यह स्नैक एकदम सिंपल, स्वादिष्ट और सेहतमंद है खासकर ब्लड शुगर के लिए। सेब में नेचुरल फाइबर और हल्की मिठास होती है, साथ ही पाचन में भी मदद करता है। जब आप इसमें थोड़ा मूंगफली का मक्खन लगाते हैं, तो आपको प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं, जो एनर्जी को स्थिर रखने में मदद करते हैं। सेब का फाइबर और पीनट बटर का प्रोटीन मिलकर आपकी भूख को कंट्रोल करते हैं और अचानक होने वाली थकावट या एनर्जी ड्रॉप से बचाते हैं। सबसे अच्छा असर पाने के लिए बिना चीनी वाला नेचुरल मूंगफली का मक्खन इस्तेमाल करें।

  • खीरे के साथ पनीर

अगर आप एक ऐसा स्नैक चाहते हैं जो हल्का हो, पेट भी भरे और ब्लड शुगर को भी न बढ़ाए, तो खीरे के साथ पनीर एक बेहतरीन विकल्प है। पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें कार्ब्स बहुत कम होते हैं, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। साथ ही, इसमें कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। कटे हुए खीरे के टुकड़ों में पनीर मिलाकर खाएं — इससे आपको कुरकुरेपन और ताजगी का बढ़िया कॉम्बिनेशन मिलेगा। अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च या पपरिका छिड़क सकते हैं, और स्वाद के लिए डिल या अजवाइन जैसी भी डाल सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।