Diabetes: ब्लड शुगर लेवल घटाने में कारगर है अनार, जानिए कैसे करता है कमाल

Diabetes: डायबिटीज के मरीज अक्सर अनार से परहेज करते हैं क्योंकि इसे मीठा फल माना जाता है और उन्हें लगता है कि इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। जबकि सच्चाई यह है कि अनार में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद और दवा जैसा असरदार बना देते हैं

अपडेटेड May 01, 2025 पर 7:37 AM
Diabetes: अगर शरीर में आयरन की कमी या खून की कमी है तो अनार एक अच्छा विकल्प है।

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज को अपनी डाइट को लेकर बेहद सतर्क रहना पड़ता है। खासकर मीठी चीजों और हाई कार्बोहाइड्रेट फूड्स से दूरी बनानी जरूरी होती है, क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। ऐसे में फलों का चयन करना भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। लेकिन अनार ऐसा फल है, जिसे डायबिटीज के मरीज भी बिना चिंता के खा सकते हैं। दरअसल, अनार में शुगर की मात्रा कम होती है और इसमें पाए जाने वाले नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

रिसर्च के अनुसार, अनार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी कम होता है, जिससे ये खून में शुगर की मात्रा को तेजी से नहीं बढ़ाता। ये न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है, बल्कि दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए अनार एक हेल्दी विकल्प है।

अनार में छुपे हैं पोषण के खजाने 


अनार में विटामिन B, C, K के साथ-साथ आयरन, फाइबर, पोटैशियम, ओमेगा-6 फैटी एसिड, जिंक, और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। ये सारे पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

अनार का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है फायदेमंद

100 ग्राम अनार में लगभग 19 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जो कम माने जाते हैं। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी कम होता है, जिससे यह खून में शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ाता। डायबिटीज मरीजों के लिए ऐसे फूड्स आदर्श माने जाते हैं जो धीरे-धीरे ग्लूकोज में बदलते हैं।

दिल के मरीजों के लिए है संजीवनी

अनार के जूस का नियमित सेवन हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व सूजन को कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

खून की कमी दूर करता है अनार

अगर शरीर में आयरन की कमी या खून की कमी है तो अनार एक अच्छा विकल्प है। इसमें भरपूर आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Muskmelon seeds: इन बीमारियों का काल है खरबूजे के बीज, फेंकने से पहले जान लें इनके जबरदस्त फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।