Get App

Diabetes: दोपहर के भोजन में इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

Diabetes Care Tipes: दुनिया भर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में ब्लड शुगर से पीड़ित मरीजों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। डायबिटीज के मरीजों को खास तौर से खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो अपने ब्लड शुगर के लेलव की जांच करते रहना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 7:20 AM
Diabetes: दोपहर के भोजन में इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Diabetes से पीड़ित मरीजों को भोजन खत्म करने के 1 या 2 घंटे बाद भी जांच करते रहना चाहिए

देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ICMR की स्टडी के मुताबिक 2019 में 7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित थे। जबकि इस समय यह संख्या बढ़कर 10.1 करोड़ हो गई है। ICMR की इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश की कम से कम 15.3 प्रतिशत आबादी यानी 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज श्रेणी में हैं यानी ये जल्द ही आगे डायबिटीज की चपेट में आ सकते हैं। सर्वे में 20 साल और इसके अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। यूके मेडिकल जर्नल 'लासेंट' में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। कुछ विकसित राज्यों में यह नंबर स्थिर है जबकि दूसरे राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है जो चिंता की बात है।

खराब लाइफ स्टाइल और सही खानपान नहीं होने के चलते डायबिटीज जैसी तमाम बीमारियां फैल रही हैं। इन आदतों की वजह से शरीर बेहतर तरीके से ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पता है। जिससे खून में ग्लूकोज का स्तर बार-बार बढ़ने लगता है। इसे हाई पोस्टप्रैंडियल ब्लड ग्लूकोज कहते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए दोपहर का भोजन सबसे अहम होता है। इस समय गलती करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। लिहाजा दिन भर में आप क्या खाते हैं, यह काफी अहम होता है। ऐसे में दोपहर के भोजन के बारे में चर्चा करना बेहद जरूरी है।

डायबिटीज के मरीज दोपहर के भोजन में इन बातों का रखें ध्यान

दोपहर का भोजन पूरे दिन की पहली फुल डाइट होती है। नाश्ता न करने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आता है। खासकर ऐसा तब होता है, जब आप देर से दोपहर का भोजन करते हैं। सुबह सबसे पहले नाश्ता करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। दोपहर के भोजन की शुरुआत अगर आप हेल्दी फूड के साथ करते हैं तो डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इससे ब्लड शुगर से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें कम हो सकती हैं। डायबिटीज से पीड़ित हैं तो अपने ब्लड शुगर के लेलव की जांच करते रहना चाहिए। डायबिटीज से से पीड़ित मरीजों को भोजन खत्म करने के 1 या 2 घंटे बाद भी जांच करते रहना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें