Get App

Diabetes: इस पहाड़ी सब्जी में कूट-कूट भरी है डायबिटीज की दवा, फौरन ब्लड शुगर का होगा नाश

Diabetes Treatment: रामकरेला एक पहाड़ी सब्जी है। इसे मीठा करेला भी कहा जाता है। कुछ इलाकों में परबल के नाम से भी जाना जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसे डाइट में शामिल करने से अन्य कई गंभीर रोगों की भी छुट्टी हो जाती है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 7:22 AM
Diabetes: इस पहाड़ी सब्जी में कूट-कूट भरी है डायबिटीज की दवा, फौरन ब्लड शुगर का होगा नाश
Diabetes Treatment: पहाड़ में पाया जाने वाला यह रामकरेला स्वाद में कड़वा नहीं बल्कि मीठा होता है।

देश में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। गलत खानपान और खराब लाइफ स्टाइल की वजह से बहुत से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए प्राकृतिक सब्जियों का भी सहारा ले सकते हैं। इसमें पहाड़ों में पाई जाने वाली सब्जी रामकरेला का सेवन कर सकते हैं। इसे मीठा करेला भी कहा जाता है। कुछ इलाकों में परबल के नाम से भी जाना जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसे डाइट में शामिल करने से अन्य कई गंभीर रोगों की भी छुट्टी हो जाती है।

आमतौर पर करेला स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन पहाड़ में पाए जाने वाले रामकरेले का स्वाद कड़वा नहीं होता है। बल्कि मीठा होता है। बता दें कि शुगर एक ऐसी बीमारी है। जिससे कई और गंभीर बीमारियां पनपनी शुरू हो जाती हैं। इससे किडनी पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है।

रामकरेला से डायबिटीज की होगी छुट्टी

हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि राम करेला का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। ऐसे में ये डायबिटीज में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे नियमित रूप से सेवन करने से इंसुलिन का लेवल भी सही बना रहता है। ऐसे में ये सब्जी खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदा करेगी। जिनका ब्लड शुगर बाउंड्री लाइन पर है। इन सब के अलावा राम करेला में पॉलीपेप्टाइड गुण और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में राम करेले का उत्पादन सितंबर और अक्टूबर के महीने में होता है। इसकी खासियत यह है कि कम मेहनत के बावजूद भी इसका ज्यादा उत्पादन हो जाता है। इस पहाड़ी करेले में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें