Get App

Diabetes: गलत समय में कभी न करें डिनर, बढ़ सकता है ब्लड शुगर, जानिए सही समय

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज के मरीजों की समस्या सबसे ज्यादा खानपान की रहती है। शुगर से पीड़ित मरीजों को बेहतर टाइम पर भोजन करना जरूरी है। देर रात या देर से लंच करने पर कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2024 पर 7:35 AM
Diabetes: गलत समय में कभी न करें डिनर, बढ़ सकता है ब्लड शुगर, जानिए सही समय
Diabetes के रोगी अगर 7 बजे के बाद डिनर करते हैं, तो इससे उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

Diabetes: हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करने से वजन और शरीर में होने वाली छोटी मोटी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। ये बातें कई रिसर्च में कही जा चुकी हैं। ऐसे में अगर आप गलत समय पर डिनर करते हैं तो आपको कई बीमारी अपना शिकार बना सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए यह घातक साबित हो सकता है। गलत समय पर खानपान से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगियों के साथ एक समस्या बहुत आम है कि वे रात में देर से भोजन करते हैं। ऐसे में हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

आयुर्वेद में कहा गया है कि रात का भोजन 7 बजे से पहले कर लेना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज है, तो उन्हें इसका और भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

डायबिटीज के रोगियों को 7 बजे के बाद डिनर क्यों नहीं करना चाहिए?

दरअसल, शाम के समय पाचन अग्नि (Digestive Fire) बहुत कम होती है। अगर आप इस दौरान बहुत भारी भोजन करते हैं, तो भोजन काफी हिस्सा ठीक से पच नहीं पाता है। ऐसे में शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। टॉक्सिन और कफ दोनों के ही गुण एक समान होते हैं। जब शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ती है, तो इससे कफ दोष भी बढ़ता है। डायबिटीज रोग भी मुख्य रूप से शरीर में कफ दोष के बढ़ने के कारण ही होता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज की समस्या, तो रात में देर से भोजन करने से समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें