Get App

Diabetes Treatment: अचानक बढ़ जाए Blood Sugar तो करें ये काम, फौरन मिलेगा आराम

High Blood Suagr Control: डायबिटीज में ब्लड शुगर का बढ़ना बहुत खतरनाक हो सकता है। इस बीमारी में मरीज को हर समय अपने शुगर लेवल पर नजर बनाकर रखनी चाहिए। अगर आप भी इस बीमारी से पीड़ित हैं तो आप अपनी डेली लाइफ में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने शुगर को आसानी से हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2024 पर 5:22 PM
Diabetes Treatment: अचानक बढ़ जाए Blood Sugar तो करें ये काम, फौरन मिलेगा आराम
High Blood Suagr Control: आमतौर पर 140 MG/DL (7.8 MMOL/L) से कम ब्लड शुगर का स्तर सामान्य माना जाता है। अगर यह 200 MG/DL से ऊपर है तो इसे हाई ब्लड शुगर मानते हैं।

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बुजुर्गों के अलावा युवाओं को डायबिटीज नहीं छोड़ रही है। इसकी वजह गलत खानपान और लाइफ स्टाइल को माना जा रहा है। डायबिटीज की बीमारी लाइलाज है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट ब्लड शुगर के मरीजों को सही डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह भी देते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोला में रखना बेहद जरूरी होता है।

आमतौर पर 140 mg/dL (7.8 mmol/L) से कम ब्लड शुगर का स्तर सामान्य माना जाता है। अगर यह 200 mg/dL से ऊपर है तो इसका मतलब है कि आपका शुगर बढ़ा हुआ है। लेकिन अगर यह 300 mg/dL से ऊपर चला जाए तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ब्लड शुगर बढ़ने पर करें ये उपाय

ज्यादा कार्ब्स खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। लिहाजा ब्रेड जैसे कार्ब्स के सेवन से फौरन दूरी बना लेनी चाहिए। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। इससे ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहता है। वहीं ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है। समय-समय पर पानी पीते रहें। बता दें कि पानी के जरिए किडनी टॉक्सिन्स और इंसुलिन को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। वहीं जब आप पानी नहीं पीते तो इसकी वजह से किडनी की कार्य क्षमता पर असर पड़ता है। डायबिटीज के मरीज को दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें