Get App

Diabetes: 10 रुपये का कैथा डायबिटीज की कर देगा छुट्टी, हाई कोलेस्ट्रॉल और बवासीर का जड़ से होगा नाश

Wood apple for Blood Sugar: कैथा सेहत के लिए रामबाण माना गया है। इसके सेवन से डायबिटीज का नाश होता है। इसमें विटामिन C भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, और जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कैथा का वैज्ञानिक नाम लिमोनी एसिडिसिमा (Limonia Acidissima) है। बेल की तरह यह फल कड़क होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 7:21 AM
Diabetes: 10 रुपये का कैथा डायबिटीज की कर देगा छुट्टी, हाई कोलेस्ट्रॉल और बवासीर का जड़ से होगा नाश
Wood apple for Blood Sugar: कैथा को कुछ हिस्सों में हाथी सेब के नाम से भी जानते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

कैथा एक ऐसा पौधा है जो बेहद कम पानी में उग आता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार है। कैथा का वैज्ञानिक नाम लिमोनी एसिडिसिमा (Limonia Acidissima) है। बेल पत्थर की तरह दिखने वाला यह फल हाथियों को बेहद पसंद होता है। इसलिए दुनिया के कई हिस्सों में इसे हाथी सेब भी कहते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का यह स्थानीय वृक्ष अपने तमाम गुणों के बावजूद लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाया है।

प्रकृति ने कई ऐसे पेड़-पौधे जिनकी पत्तियां, फूल और तना किसी मेडिसिन से कम नहीं है। इनका इस्तेमाल सदियों से लोग कई गंभीर बीमारियों से निजात पाने में कर रहे हैं। हालांकि आधुनिकता के दौर में समय पर इन्हें लोग भूल रहे हैं। इन्हीं में कैथा भी शामिल है।

कैथा डायबिटीज को जड़ से भगाए

कैथा का सेवन डायबिटीज के लिए बेहद पायदेमंद माना गया है। कैथे के पेड़ से निकलने वाले फेरोनिया गूदा डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण इलाज है। यह फल शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड में ग्लूकोज का स्तर कम होता है। इसके अलावा ये इंसुलिन सेल्स को भी बढ़ाने में मदद करता है, ताकि वो तेजी से काम करें और शुगर मेटाबोलिज्म को आसान बनाएं। इस फल में आयरन, कैल्शियम, फोस्फोरस और जिंक भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके अलावा इसमें विटामिन B-1 और B2 भी पाया जाता है। यह फल बाजार में करीब 10 रुपये में मिल जाता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें