Get App

Diabetes: अजवाइन के छोटे-छोटे दाने हैं बेहद कमाल के, ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल

Diabetes Treatment: अजवाइन को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। भारतीय घरों में अजवाइन आसानी से मिल जाती है। इसके बीज पत्तियां ब्लड शुगर का काम तमाम कर देती हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इससे पाचन शक्ति भी दुरुस्त रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 7:20 AM
Diabetes: अजवाइन के छोटे-छोटे दाने हैं बेहद कमाल के, ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल
Diabetes: अजवाइन का सेवन पेट संबंधी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है।

डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल करने के लिए कारगर घरेलू नुस्खे मौजूद हैं। लेकिन डायबिटीज के लिए घरेलू इलाज कैसे करना है ये पता नहीं होता है। अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर घर की रसोई में पाया जाता है। डायबिटीज के लिए अजवाइन का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। अजवाइन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। जिससे डायबिटीज में होने वाली समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह आपके ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल कर सकता है। अजवाइन की पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से भी ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

अजवाइन पत्तियों में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अजवाइन का सदियों से इस्तेमाल किया जाता है। बाजवूद इसके इसके गुणों से बहुत से लोग अभी भी अनजान हैं। अजवाइन को वजन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

ब्लड शुगर के लिए रामबाण है अजवाइन

अगर कोई डायबिटीज मरीज अजवाइन को अपनी डाइट में शामिल करता है तो शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पानी के साथ अजवाइन लेने से वजन घटाने और अपच में मदद मिलती है। अजवाइन का पानी पाचन के साथ ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मददगार साबित हो सकता है। शरीर का बढ़ता वजन टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसे में अजवाइन को आप शुगर कंट्रोल के लिए खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को खाना खाने के बाद अजवाइन पानी जरूर पीना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें