Get App

Bone Tumor: हड्डी में गांठ या दर्द को हल्के में मत लें, ये बोन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं! जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Bone Tumor: हड्डी में लगातार दर्द, सूजन या गांठ जैसी समस्याएं कभी-कभी बोन ट्यूमर का संकेत हो सकती हैं। समय पर पहचान और सही इलाज से इस गंभीर बीमारी से निपटना आसान हो सकता है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 5:06 PM
Bone Tumor: हड्डी में गांठ या दर्द को हल्के में मत लें, ये बोन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं! जानिए एक्सपर्ट्स की राय
बोन ट्यूमर यानी हड्डी का ट्यूमर अब सिर्फ दुर्लभ बीमारी नहीं रही। पहले इसे कम सुना जाता था, लेकिन अब ये परेशानी हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। कई बार ये बिना ज्यादा लक्षण दिए चुपचाप बढ़ता रहता है, और जब तक पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

जब भी किसी को हड्डी में दर्द, सूजन या कोई गांठ महसूस होती है, तो अक्सर इसे चोट या थकान मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह बोन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। जाने माने डॉक्टर्स का कहना है कि हड्डी में होने वाला ट्यूमर असल में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि होती है, जो गांठ बनाकर उभरती है।

बोन ट्यूमर दो तरह के होते हैं

सौम्य यानी (Benign) ऐसे ट्यूमर जानलेवा नहीं होते और धीरे-धीरे बढ़ते हैं।

और दूसरा है घातक यानी (Malignant) यह ट्यूमर तेजी से बढ़ते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकते हैं, जिससे ये कैंसर का रूप ले लेते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें