Get App

Diabetes: क्या आप भी रात को देर तक जागते हैं? तो हो जाएं सावधान नहीं तो डायबिटीज के हो सकते हैं शिकार !

Diabetes: हममें से बहुत लोग सोचते हैं कि सो तो लेंगे जब वक्त मिलेगा, लेकिन शरीर का सिस्टम ऐसे काम नहीं करता। अगर आप चाहते हैं कि आपकी लाइफ में एनर्जी, फोकस और तंदुरुस्ती बनी रहे, तो नींद को गंभीरता से लेना शुरू कर दीजिए। टाइम से ना सोना अब आपके लिए डायबिटीज तक का खतरा बढ़ा सकता है

Shradha Tulsyanअपडेटेड Aug 03, 2025 पर 2:37 PM
Diabetes: क्या आप भी रात को देर तक जागते हैं? तो हो जाएं सावधान नहीं तो डायबिटीज के हो सकते हैं शिकार !

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना आम बात हो गई है। कोई मोबाइल चला रहा है, कोई ओटीटी पर सीरीज देख रहा होता है, तो कोई ऑफिस का काम खत्म कर रहा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है?

हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि अगर आप रोजाना देर रात तक जागते हैं, तो आपको टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा लगभग 50% तक बढ़ जाता है। चौंकाने वाली बात ये है कि सिर्फ नींद की मात्रा ही नहीं, बल्कि नींद का समय और नियमितता भी आपकी सेहत पर असर डालती है।

इस अध्ययन में लगभग 5,000 लोगों को 7 साल तक ट्रैक किया गया। जिन लोगों की नींद का टाइम टेबल ठीक नहीं था या जो अक्सर देर से सोते थे, उनमें डायबिटीज के लक्षण जल्दी दिखाई दिए। इसका कारण यह बना कि उनके शरीर की बॉडी क्लॉक यानी जैविक घड़ी गड़बड़ा गई थी।

जब हम रोज अलग-अलग समय पर सोते और जागते हैं, तो हमारा शरीर कन्फ्यूज हो जाता है। इससे हार्मोन, इंसुलिन और मेटाबॉलिज्म का बैलेंस बिगड़ने लगता है। धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है, पेट और लीवर के आस-पास फैट जमा होता है, और शरीर इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाता है जो डायबिटीज की ओर पहला कदम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें