गांठ रिश्तों में हो या फिर शरीर में दोनों को ही सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता। शरीर की गांठ से जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। शरीर के गांठ को यदि आपने नजरअंदाज किया तो आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। क्योंकि यह गांठ आगे चलकर कैंसर आदि जानलेवा बीमारी का कारण बन सकती है। कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है और अगर समय रहते इसका इलाज न हो, तो जान बचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम सतर्क रहें, और अपने शरीर में होने वाले किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।
