आजकल बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी बड़ी वजह अनहेल्दी खाना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी है। आजकल बच्चे घर का खाना छोड़कर जंक फूड और स्ट्रीट फूड को खाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है और वे मोटापे के शिकार हो जाते हैं। बार-बार अनहेल्दी फूड खाने से बच्चे का वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। खासकर फास्ट फूड में मौजूद सोडा सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। मोटापा आगे चलकर बच्चे के लिए कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है।