बदलते समय के साथ हमारा कल्चर, हमारा खानपान और हमारा लाइफस्टाइल भी बदलती जा रही हैं। पहले लोग खाना खाने के लिए हाथों का इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन अब अधिकतर लोग चम्मच का इस्तेमाल करने लगे हैं। वैसे भी इन दिनों यंग जेनरेशन में फोर्क और चम्मच से खाने का चलन काफी बढ़ गया है। कुछ भी खाना हो, फौरन हाथ में चम्मच पकड़ लेते हैं। हालांकि भारत में हाथ से भोजन करने की सदियों पुरानी परंपरा है। लेकिन यूरोप, अमेरिका, चीन जैसे देशों में चम्मच-कांटे से खाना खाया जाता है। वहीं हाथ से खाने को अनहाइजेनिक बताया जाता है।
