Get App

ज्यादा चीनी खाने से सेहत की बज जाएगी बैंड, मोटापा और किड़नी की बढ़ सकती है समस्या

Healthcare Tips: रोजाना हम केक, बिस्किट, चाय, मिठाई, आईस्क्रीम, खीर और सॉफ्ट ड्रिंक्स के जरिए जरूरत से ज्यादा चीना का सेवन करते हैं। ज्यादा चीनी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इससे मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वहीं सेक्स लाइफ भी बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2024 पर 10:37 AM
ज्यादा चीनी खाने से सेहत की बज जाएगी बैंड, मोटापा और किड़नी की बढ़ सकती है समस्या
Healthcare Tips: ज्यादा मीठा खाना किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है।

आमतौर पर हर किसी को मीठा खाना पसंद रहता है, लेकिन ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इससे कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। नमक हो या चीनी दोनों की ही ज्यादा मात्रा सेहत की बैंड बजा देती है। यह कई गंभीर बीमारियों को दावत देती है। कुछ लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। यहां तक कि खाने के बाद अगर वह मीठा न खाएं तो उनका मन नहीं भरता। लेकिन अगर आपको भी ज्यादा मीठा खाने के आदत है तो समय रहते सावधान हो जाइए।

ज्यादा चीनी के सेवन से हार्ट को भी दिक्कत होती है। इसके अलावा ज्यादा चीनी का सेवन करने से मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। जिससे दांतों की समस्याएं बढ़ सकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि ज्यादा चीनी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

ज्यादा चीनी खाने मस्तिष्क, दांत और जोड़ों को हो सकता है नुकसान

दरअसल चीनी के सेवन से मस्तिष्क को अच्छा महसूस होता है। इसकी वजह ये है कि यह मस्तिष्क में डोपामाइन नाम का एक केमिकल छोड़ती है। लेकिन ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते है तो मस्तिष्क उस पर ज्यादा निर्भर हो जाता है। इससे लोग मूडी और उदास हो जाते हैं। बेंगलुरु की हृदय रोग विशेषज्ञ (cardiologist) पियाली शर्मा (Piyali Sharma) का कहना है कि ज्यादा चीनी का सेवन करने से दांत सड़ सकते हैं। मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने से एसिड बनने लगता है। धीरे-धीरे यह दांतों को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं अगर आपके जोड़ों (Joints) में दर्द रहता है तो ज्यादा चीनी के सेवन करने से हालत और ज्यादा खराब हो सकती है। चीनी खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें