कई बार जब हम सुबह उठते हैं तो पूरे मुंह में सूजन आ जाती है। कुछ लोगों का तो पूरा चेहरा ही गुब्बारे की तरह फूल जाता है। इससे चेहरा काफी थका हुआ महसूस होता है। ऐसा लगता है कि आप काफी दिनों से बिना थके काम कर रहे हैं या किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। कई बार किसी एलर्जिक रिएक्शन या फिर देर रात जागने और सोने की पोजीशन के कारण भी मुंह पर सूजन आ जाती है। चेहरे पर सूजन आना कोई बीमारी नहीं है बल्कि कई बीमारियों की वजह से चेहरे पर सूजन आती है। लिहाजा कभी भी इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। फौरन डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
