डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को हर कदम पर सावधानी बरतनी पड़ती है। खासकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहने से यह समस्या जड़ से खत्म नहीं होती। इसके लिए सही खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग बिना जानकारी के कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देती हैं और फिर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों को हमेशा डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ अपने खाने-पीने पर भी नजर रखनी चाहिए।
