गाजियाबाद में एक बार फिर पोलियो ने दी दस्तक! 18 महीने के बच्चे में वैक्सीनेशन के बाद भी नजर आए लक्षण

गाजियाबाद में 15 साल बाद एक बार फिर पोलियो जैसे लक्षण मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। यह मामला 18 महीने की एक बच्ची में देखा गया, जिसने स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को अलर्ट कर दिया है

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 4:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Polio Case: गाजियाबाद में 15 साल बाद एक बार फिर पोलियो जैसे लक्षण मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

Local 18

गाजियाबाद में 15 साल बाद एक बार फिर पोलियो जैसे लक्षण मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। यह मामला 18 महीने की एक बच्ची में देखा गया, जिसने स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को अलर्ट कर दिया है। बच्ची के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता


राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक दंपती ने अपनी 18 महीने की बेटी को गाजियाबाद के कंबाइंड अस्पताल की ओपीडी में दिखाया। बच्ची को कुछ दिनों से लड़खड़ाकर गिरने और पैरों में कंपन की शिकायत थी। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. एमएल अग्रवाल ने बच्ची के लक्षणों को देखते हुए एक्विड फेलोरिसस पैरालाइज (एएफपी) की आशंका जताई और मामले की गंभीरता को देखते हुए काउंसलर को रेफर कर दिया।

WHO की जांच प्रक्रिया

WHO के अधिकारी डॉ. अभिषेक ने बताया कि इस संदिग्ध मामले की जानकारी मिलते ही एक जांच टीम बनाई गई है। टीम बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जांच करेगी और पोलियो समेत अन्य संभावित बीमारियों के लिए सैंपल एकत्र करेगी। जांच रिपोर्ट आने तक इस मामले को पोलियो का संदिग्ध केस माना जा रहा है।

2009 के बाद का पहला मामला

डॉ. मुकेश यादव के अनुसार, गाजियाबाद में आखिरी बार पोलियो का मामला 2009 में सामने आया था, जब मसूरी नहर के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक बच्चे में पोलियो की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से जिले में कोई भी पोलियो का मामला नहीं देखा गया था।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. एमएल अग्रवाल का कहना है कि बच्ची को समय पर सभी टीके लगे हुए हैं, जिससे पोलियो की आशंका कम है। हालांकि, एएफपी के लक्षणों को देखते हुए यह मामला चिंता का विषय बना हुआ है, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दिल्ली के द्वारका में खरीदना है घर! DDA बेच रहा है 173 लग्जरी फ्लैट्स, कीमत 1 करोड़ से शुरू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।