Sugar Killer Plant : अगर आपको हर खाने के बाद कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है या बिना मिठाई के दिन नहीं कटता, तो आप अकेले नहीं हैं। मीठा खाने की ललक काफी आम और मजबूत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक प्राकृतिक समाधान भी है? जिम्नेमा सिल्वेस्ट्रे, 'शुगर किलर' भी कहा जाता है, एक ऐसा पौधा है जो हाल के दिनों में खूब चर्चा में है। इसका कारण है, इस पौधे की वो खासियत जिससे ये चीनी की तलब को कम करता है और डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है। इस पौधे स्थानीय भाषा में गुड़मार भी कहा जाता है।
