आजकल के दौर में दवा खाने का चलन काफी बढ़ गया है। हल्की सी ही परेशानी में लोग मेडिसिन खा लेते हैं। सिरदर्द के मामले में ऐसा बहुत होता है। कई लोग तो अपने साथ हमेशा ही सिरदर्द की दवा रखते हैं। हल्का सा दर्द होते ही दवा खा लेते हैं। महीने में कभी एक बार ऐसा करने से कोई परेशानी नहीं है। लेकिन अगर सिरदर्द की समस्या अक्सर रहती ही है। ऐसे में दवा के सहारे इसको कंट्रोल करने की कोशिश न करें। सिर दर्द में लगातार दवाएं खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इससे लिवर, किडनी और हार्ट अटैक तक का जोखिम बढ़ सकता है।
