शुगर यानी चीनी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। ये न केवल वजन बढ़ने, बल्कि त्वचा की समस्याओं, पाचन संबंधित समस्याओं और मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, जब हम अपनी डाइट से शुगर को कम या पूरी तरह से हटा देते हैं, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं। शुगर को कम करने से वजन नियंत्रित रहता है, ऊर्जा स्तर में सुधार होता है, और त्वचा पर निखार आ सकता है। इसके अलावा, ये पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है।
