Get App

Vitamin-C की कमी से छुटकारा चाहिए? तो आज से ही शुरू कर दें ये सुपर हेल्दी ड्रिंक्स, फायदे देखकर रह जाएंगे दंग

Health tips: विटामिन-C की कमी शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है, इसलिए इसे रोजाना की डाइट में शामिल करना जरूरी है। इसके लिए कुछ ड्रिंक्स काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन-सी से भरपूर ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन को हेल्दी रखने तक में मदद करते हैं। इन्हें डेली डाइट में जरूर आजमाएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 3:47 PM
Vitamin-C की कमी से छुटकारा चाहिए? तो आज से ही शुरू कर दें ये सुपर हेल्दी ड्रिंक्स, फायदे देखकर रह जाएंगे दंग
Health tips: टमाटर में विटामिन-C के साथ-साथ लाइकोपीन होता है, जो एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है।

अगर आपको हर वक्त कमजोरी महसूस होती है, मसूड़ों से खून निकलता है या स्किन पर मामूली चोट से भी खरोंच या नीले निशान जल्दी बन जाते हैं, तो ये संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में विटामिन-सी की कमी है। दरअसल, विटामिन-सी एक ऐसा जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में पानी में घुल जाता है और स्टोर नहीं हो पाता। इसलिए इसे हर दिन खाने-पीने की चीजों से पूरा करना बेहद जरूरी होता है। विटामिन-सी ना सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत करता है बल्कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है, घाव जल्दी भरने में मदद करता है और शरीर में आयरन के अवशोषण को भी बढ़ाता है।

अच्छी बात यह है कि आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करके अपनी डेली विटामिन-सी की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में।

1. संतरे का ताजा जूस

संतरा विटामिन-C का सबसे लोकप्रिय सोर्स है। सुबह नाश्ते में एक गिलास ताजा जूस पीकर आप अपनी रोज की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और स्किन भी दमकती है। कोशिश करें कि पैक्ड जूस की बजाय घर पर ही फ्रेश जूस बनाएं, ताकि प्रिजर्वेटिव्स और एक्स्ट्रा शुगर से बचा जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें