Healthy Evening Snacks: शाम के स्नैक्स में मूंगफली या चना, यहां जानिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

Healthy Evening Snacks: शाम के समय अगर कुछ खाने की तलब लगे तो क्या करें? चाय के साथ नमकीन या बिस्कुट जैसे स्नैक्स अब हेल्दी विकल्प नहीं रह गए हैं। काफी लोग अब मखाना या मूंगफली जैसी चीजें लेना पसंद करते हैं। तो आज जानते हैं मूंगफली या भुना चना में से क्या है हेल्दी

अपडेटेड Sep 06, 2025 पर 12:34 PM
Story continues below Advertisement
वजन को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भुने चने से कर लें दोस्ती।

Healthy Evening Snacks: शाम की चाय के साथ कुछ खाने की तलब अगर आपको भी लगती है, तो ये आपके काम की बात हो सकती है। एक समय था जब लोगों को ये तो पता था कि चाय के साथ कुछ खाना जरूर चाहिए। और वो बिस्कुट या दालमोठ जैसी चीजें बिना ज्यादा कुछ सोचे खा लेते थे। हालांकि पहले के लोग स्नैक्स में भी घर की बनी चीजें ही खाते थे। मगर, अब लोग कैलोरी कॉन्शियस हो रहे हैं। इसलिए वे खाने के लिए नपी-तुली चीजों का चुनाव करते हैं। जैसे किसमें कितना फाइबर, एनर्जी या फैट है। कुल मिलकर अब लोग मखाना, मूंगफली और भुने चने जैसे ज्यादा हेल्दी स्नैक्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। आइए इसके बारे में और जानें।

मूंगफली और भुने चने में पोषक तत्व

मूंगफली में कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स, शुगर, फाइबर, फैट, बायोटिन, कॉपर, नियासिन, फॉलेट, मैंगनीज, विटामिन ई, थायमिन, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं भुना चना भी पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, जिंक, फोलेट, मैग्नीशियम और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं।

मूंगफली के फायदे

मूंगफली में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। यह मांसपेशियों की मरम्मत और उन्हें बनाने में सहायक होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है। इसका फाइबर, विटामिन ई और विटामिन बी पाचन और स्किन को हेल्दी रखते हैं।

भुने चने के फायदे


भुने चने में मौजूद फाइबर आपके डाइजेशन का ध्यान रखता हे। वहीं, इसका प्रोटीन और आयरन मांसपेशियों के निर्माण और खून की मात्रा सही बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। लेकिन, भुने चने में मूंगफली के मुकाबले कम कैलोरी होती है। इसलिए ये वेट प्रबंधन में भी मददगार होता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

नोएडा के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में क्लीनिकल नुट्रिशन हेड डॉक्टर करुणा चतुर्वेदी ने टीवी9 भारतवर्ष को बताया कि भुने चने में मूंगफली की तुलना में ज्यादा फाइबर पाया जाता है। वहीं, मूंगफली में हेल्दी फैट अधिक होता है। सेहत के नजरिये से ये दोनों ही विकल्प अच्छे हैं, लेकिन भुने चने में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है, इसलिए यह शाम के स्नैक्स के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि, मूंगफली में भी कई पोषक तत्व होते हैं और यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। वजन कम करने की कोशिश करने में लगे लोगों के लिए भुना चना ज्यादा सही रहेगा।

Cancer: भारत के कुछ हिस्सों में बढ़ रहा है कैंसर का गंभीर खतरा, नई स्टडी से आई चौंकाने वाली तस्वीर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 06, 2025 12:34 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।