Get App

Heart Attack Cause: इस विटामिन की कमी से हार्ट अटैक का खतरा, ऐसे लक्षण दिखने पर हो जाएं अलर्ट

Heart Attack: हार्ट अटैक आज के समय में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी बन चुकी है, जो किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है? आइए जानते हैं कि कौन से विटामिन की कमी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 8:16 AM
Heart Attack Cause: इस विटामिन की कमी से हार्ट अटैक का खतरा, ऐसे लक्षण दिखने पर हो जाएं अलर्ट
Heart Attack: शरीर में जरूरी विटामिंस की कमी को पूरा करने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी है।

हमारा शरीर एक जटिल मशीन की तरह है, जिसे सुचारु रूप से चलाने के लिए जरूरी है सही ईंधन—और यही काम करते हैं हमारे पोषक तत्व। इनमें विटामिन्स एक अहम भूमिका निभाते हैं, जो न सिर्फ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अंगों के सही संचालन में भी मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास विटामिन्स की कमी से दिल पर खतरा मंडराने लगता है? जी हां, जिन विटामिन्स को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वही हमारे हृदय को सुरक्षित रखने में अहम होते हैं।

अगर ये विटामिन्स शरीर में कम हो जाएं, तो दिल की धड़कनें बिगड़ सकती हैं और हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं, कौन-कौन से विटामिन्स हमारे दिल के लिए जरूरी हैं और किन चीजों का सेवन कर हम इन्हें अपने शरीर में बनाए रख सकते हैं।

विटामिन D की कमी

विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में विटामिन D की पर्याप्त मात्रा न होना दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ये विटामिन न केवल हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि रक्त वाहिकाओं को भी स्वस्थ रखने में सहायक होता है। विटामिन D की कमी से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म ले सकती है, जो लंबे समय तक रहने पर हार्ट अटैक की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें