Get App

Heart Attack आने से 10 दिन पहले शरीर देने लगता है कई बड़े संकेत, फौरन हो जाएं अलर्ट

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक से करीब 10 दिन पहले से ही बॉडी में संकेत आने शुरू हो जाते हैं। कई ऐसे लक्षण हैं, जिनकी पहचान करना बेहद जरूरी है। 1,2 नहीं बल्कि 7 से ज्यादा लक्षण नजर आने लगते हैं। इन्हें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों को ध्यान में रखकर इलाज शुरू करा सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 10:42 AM
Heart Attack आने से 10 दिन पहले शरीर देने लगता है कई बड़े संकेत, फौरन हो जाएं अलर्ट
Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले मरीज के सीने में दर्द महसूस होने लगता है

देश भर में हार्ट अटैक के मरीज इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं। कब कौन किसको चलते फिरते हार्ट अटैक आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस के एक नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। वो माइक में बोल रहे थे। तभी अचानक उनका सिर नीचे की ओर झुक गया। इसके बाद लोग कुछ समझ पाते वो कुर्सी से नीचे गिर गए। फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर हार्ट अटैक के क्या लक्षण हैं, इन्हें कैसे पहले से ही समझा जाए।

किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक तब आता है, जब हृदय में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है या फिर किसी कारण से रुक जाता है। यह रुकावट आमतौर पर हृदय (कोरोनरी) धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमाव के कारण होती है। इससे दिल की मांसपेशियों को नुकसान या मौत हो सकती है।

हार्ट अटैक के इन लक्षणों से रहें सावधान

सीने में दर्द या तकलीफ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें