खराब खानपान और जीवनशैली की आदतें कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती हैं जिनमें से हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक प्रमुख समस्या है। यदि इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो यह दिल की बीमारियों, किडनी की समस्याओं और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। हालांकि हाई बीपी को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जा सकता लेकिन एक स्वस्थ आहार और जीवनशैली से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें कुछ विशेष फल और उनके जूस बेहद फायदेमंद होते हैं। अनार, टमाटर, चुकंदर और संतरे जैसे जूसों का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।
