रोजाना पैदल चलना सेहत के लिए किसी रामबाण दवा से कम नहीं है। लेकिन आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा लगता है कि लोग पैदल चलना भूल चुके हैं। रोजाना वॉक को आप अपनी डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं। इससे सेहत चकाचक बनी रहेगी। ब्लड प्रेशर घटाना है तो 3 मिनट वॉक करें और शरीर की चर्बी कम करनी है तो खाना खाने के बाद 30 मिनट पैदल चलें। कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि पैदल चलते हैं तो कई तरह से शरीर को फायदा मिलता है।
