Holi 2024Skin care: होली में केमिकल वाले रंगों से बाल, स्किन और आंखों को कैसे बचाएं? यहां जानिए शानदार टिप्स

Holi 2024 Skincare Tips: जब आप होली खेलने के लिए बाहर जाएं तो अपनी त्वचा, बालों और नाखूनों की हमेशा सुरक्षा करें। बाजार में केमिकल वाले रंग भी बिकते हैं। ये सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में ऑर्गेनिक कलर का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही अपने आपको हाइड्रेट बनाए रखें

अपडेटेड Mar 20, 2024 पर 9:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Holi 2024 Skin care: होली के दिन रंगों से स्किन संबंधी कई समस्याएं जैसी रूखी त्वचा, जलन, एलर्जी, संक्रमण, रेडनेस और मुहासों की परेशानी बढ़ सकती है।

Holi 2024 Skin care: होली का त्योहार बस कुछ दिन ही दूर है। रंगों के इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली के दिन एक दूसरे को रंगों से नहीं रंगे तो होली का मजा अधूरा लगता है। होली के दिन जितना मजा होली खेलने में आता है। उससे कहीं ज्यादा स्किन को दिक्कतें बढ़ सकती है। बाजार में इन दिनों केमिकल युक्त कलर ज्यादा बिकने लगे हैं। सबसे ज्यादा लोग इन्हीं रंगों को खरीदते हैं। ये सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले ही इन केमिकल युक्त रंगों के नुकसान से बचने के लिए एक अच्छे स्किनकेयर रूटीन का पालन करना बेहद जरूरी है।

होली के दिन रंगों से स्किन संबंधी कई समस्याएं जैसी रूखी त्वचा, जलन, एलर्जी, संक्रमण, रेडनेस और मुहासों की परेशानी बढ़ सकती है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिसका पालन आप होली खेलने के पहले और बाद में जरूर करें। इन टिप्स के जरिए होली खेलने के बाद स्किन से होली के रंगों को आसानी से उतार सकते हैं। इससे स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

स्किन को करें माइश्चराइज


होली खेलने से पहले ही स्किन को मॉइश्चराइज जरूर कर लें। अपने चेहरे, गर्दन, हाथों और पैरों पर दिन में 3 से 4 बार मॉइश्चाइजर लगाएं। यह केमिकल युक्त रंगों को स्किन पर चिपकने से बचाता है। वहीं ग्लिसरीन में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर भी लगा सकते हैं। चेहरे, गर्दन और बांहों जैसे खुले अंगों पर खास तौर से ध्यान देने की जररूत रहती है। इसके साथ ही सनस्क्रीन की मोटी परत लगाए बिना बाहर नहीं निकलना चाहिए।

वॉटर बेस्ड मेकअप लगाएं

अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स या एक्ने आसानी से आ जाते हैं, तो चेहरे पर तेल या क्रीम लगाने से स्थिति और खराब हो सकती है। इसकी जगह आप वॉटर बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन कवर हो जाएगी।

होली के रंगों से नाखूनों को रखें सुरक्षित

होली के दौरान अपने नाखूनों को रंगों से जरूर बचाएं। इसके लिए गहरे रंग की नेल पॉलिश लगाएं। इससे केमिकल युक्त रंग नाखूनों में अंदर जाने से रोका जा सकता है। फिर होली खत्म होने के बाद नाखूनों को साफ करने के लिए एक नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें। वहीं अगर आपको लगता है कि आपके नाखून बेहद नाजुक हो रहे हैं। तब ऐसी स्थिति में क्यूटिकल (cuticle) ऑयल भी लगा सकते हैं।

होली के दौरान बालों को रखें सुरक्षित

होली के मौके पर रंग खेलते समय बालों में रंग लग सकता है। लिहाजा में बालों में अच्छी तरह तेल लगा लेना चाहिए। इसमें आप नारियल तेल, जैतून का तेल लगा सकते हैं। इससे होली खेलने के बाद बाल धोना आसान हो जाता है। वहीं बालों को सुरक्षित रखने के लिए आप इन्हें बांध सकते हैं। इसके साथ ही बालों को कैप से ढक भी सकते हैं।

आरामदायक कपड़े पहनें

स्किन के जोखिम को कम करने के लिए फुल कपड़े पहनना चाहिए। ताकि आपकी पूरी स्किन ढकी रहे। इसके लिए पुराने और आरामदायक कपड़ों का चयन कर सकते हैं। होली खेलने के लिए हल्के रंग के कपड़े बेहतर माने गए हैं। इससे रंगों को पहचान सकते हैं। इसके साथ ही इन्हें धोना भी आसान रहता है।

Holi 2024: होली के रंगों से बढ़ाएं Happy Hormones, गुलाल खेलने से मानसिक सेहत रहेगी चकाचक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।