Credit Cards

Holi 2024: होली के रंगों से बढ़ाएं Happy Hormones, गुलाल खेलने से मानसिक सेहत रहेगी चकाचक

Holi 2024: आज तक आपने होली खेलने के नुकसान के बारे में बहुत बार पढ़ा और सुना होगा। आपने कई बार सुना होगा कि रंगों से होली खेलने पर स्किन और बाल खराब हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं होली खेलने से कई फायदे हैं। होली खेलना मानसिक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 6:33 AM
Story continues below Advertisement
Holi 2024: शरीर मे 4 तरह के हार्मोन्स पाए जाते हैं। जिन पर हमारा खुश रहना निर्भर करता है।

Holi 2024: होली हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। हर कोई होली का आनंद लेना चाहते हैं। बहुत से लोगों को होली खेलना काफी पसंद होता है। लेकिन किसी न किसी समस्या की वजह से कुछ लोग होली नहीं खेल पाते हैं। जैसे किसी को रंगों से एलर्जी है तो कोई स्किन की समस्या या बाल खराब होने की वजह से होली नहीं खेल पाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप होली खेलते हैं, तो आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। वहीं इससे मानसिक तौर पर सेहत भी दुरुस्त रहेगी। यह त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है, लेकिन भावना मूलतः एक ही रहती है।

होली यह एक ऐसा त्योहार है। जिससे हम अपना तनाव दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही होली मनाने से मानसिक तौर पर सेहत भी चकाचक रहती है। होली खेलने से हैप्पी हार्मेंस को बढ़ावा मिलता है।

होली से तनाव करें दूर


ख़ुशी का सीधा संबंध मन-मस्तिष्क एवं भावनाओं से होता है। जब हम अपनी पसंद का कोई काम करते हैं या हमारी कोई इच्छा पूरी हो जाती है तो हमें ख़ुशी का अनुभव होता है। वैसे भी रंगों का यह त्योहार हमारे मस्तिष्क पर हमेशा सकारात्मक असर डालते हैं। इससे हैप्पी हार्मोंस को बढ़ावा मिलता है। हैप्पी हॉर्मोंस चार तरह के होते हैं। डोपामाइन, सेरोटोनिन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिंस। इन चारों हॉर्मोन की अलग-अलग काम होते हैं। जिनके नियमित और संतुलित स्राव से आप खुश रहते हैं। यह मानसिक सेहत के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में होली के इस मौके पर होली पर खुशनुमा माहौल के साथ गुलाल से होली खेलने से आपके तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। अपने परिवार वालों, दोस्तों और आसपास के लोगों से मिलना, म्यूजिक पर डांस करना आपके तनाव को कम करता है।

होली से मूड करें फ्रेश

कई तरह के रंगों से होली खेलने आपका मूड फ्रेश हो सकता है। अगर आप लंबे समय से काम के बोझ के तले परेशान हो गए हैं और अपना मूड फ्रेश करना चाहते हैं, तो इस बार होली पर गुलाल से जरूर खेलें।

सोशल इंटरेक्शन बढ़ाएं

अगर लंबे समय से आप किसी सोशल गैदरिंग में शामिल नहीं हुए हैं। तब ऐसी स्थिति में होली के मौके पर अपने रिश्तेदारों या आसपास के लोगों से मिलना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इससे आपको सोशल इंटरेक्शन करने का मौका मिलेगा और लोगों से मिलने से आपका मन भी हल्का होगा। इससे आपको एक खुशनुमा माहौल मिलेगा।

Holi 2024: होली खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान, त्योहार में आएगा दोगुना मजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।