Get App

Holi 2025: होली में पीते हैं भांग-ठंडाई तो हो जाएं अलर्ट, बढ़ सकता है BP, हार्ट के लिए खतरा

Holi 2025: देश भर में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार कुछ लोगों के लिए बिना शराब और भांग के अधूरा रहता है। वहीं बहुत से लोग इस मौके पर ठंडाई का सेवन करते हैं। होली के मौके पर ठंडाई में भांग भी मिली हो सकती है। भांग सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसके सेवन से त्योहार में रंग में भंग पड़ सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 14, 2025 पर 4:25 PM
Holi 2025: होली में पीते हैं भांग-ठंडाई तो हो जाएं अलर्ट,  बढ़ सकता है BP, हार्ट के लिए खतरा
Holi 2025: भांग काफी नशीला होता है। इसके कई सारे नुकसान भी होते हैं। लेकिन इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

होली पर रंग खेलने के साथ साथ खाने पीने की पूरी मौज रहती है। खेलते जाओ और खाते जाओ। बहुत से लोगों का मानना है कि अगर भांग की ठंडाई मिल जाए तो मानों आत्मा को तृप्ति मिल जाती है। होली का त्योहार भी पूरा हो जाता है। यूं तो आपको इस वक्त हर स्टोर पर भांग की ठंडाई मिक्स मिल जाएगी। लेकिन होली के मौके पर ठंडाई पीने से पहले अलर्ट हो जाएं। होली के समय आमतौर पर ठंडाई में भांग मिली होती है। भांग सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

दरअसल, कुछ लोगों के लिए होली खाने-पीने, मौज-मस्ती करने और रंगों से खेलने का पर्व है, तो कुछ लोग शराब या भांग के नशे में चूर होकर पर्व का मजा लेते हैं। असल में ज्यादातर लोग इसी श्रेणी में हैं। शराब या भांग का सेवन वैसे तो सेहत के लिए खतरनाक है और आपको इससे बचना चाहिए लेकिन कुछ लोगों के लिए नशे के बिना यह पर्व अधूरा है।

भांग भारतीय संस्कृति का हिस्सा है

भांग सदियों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। इसका नाम इतिहास वेदों में मिल जाएगा। इसका जिक्र समुद्र मंथन (Samudra Manthan) में भी किया गया है। भांग कैनबिस सैटिवा पौधे की सूखी पत्तियों और कलियों का मिश्रण है। इसे पीसकर पेस्ट बनाया जाता है। इसे कई तरीकों से सेवन किया जाता है। बादाम, केसर गुलाब की पंखुड़ियों और इलायची के साथ दूध के साथ मिलाकर ठंडाई बनाई जाती है। इसमें भी लोग भांग मिलाते हैं। वहीं दही के साथ मथकर भांग की लस्सी भी बनाई जाती है। मिठाइयां बनाने में भी भांग का इस्तेमाल होने लगा है। भांग के सेवन से लोग नशे में आने लगते हैं। इसका अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें